यूपी के अमेठी जिले के गौरीगंज क्षेत्र में सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटवाने गई राजस्व विभाग की टीम पर भूमाफिया तत्वों ने हमला कर दिया। इस हमले में नायब तहसीलदार सहित टीम के कई सदस्यों को घायल हो गए। वहीं, भूमाफियाओं ने महिला SDM से भी अभद्रता की और उनका रास्ता भी रोक दिया।

टीम पर किया पथराव और की धक्का-मुक्की 
अपर जिलाधिकारी अर्पित गुप्ता ने बताया कि गौरीगंज तहसील क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 के माधवपुर गांव के निवासी भोलानाथ सिंह ने अपने खेत तक जाने वाले चक रोड पर टिनशेड रखकर रास्ता अवरुद्ध करने और अवैध कब्जे की शिकायत की थी। कई बार शिकायत के बाद भी अतिक्रमण ना हटने पर उप जिलाधिकारी प्रीति तिवारी राजस्व टीम को लेकर खुद मौके पर पहुंची थीं। उन्होंने बताया कि राजस्व टीम ने जैसे ही अतिक्रमण हटवाना शुरू किया, अवैध कब्जेदारों के घर की महिलाओं और पुरुषों ने टीम पर पथराव किया और धक्का-मुक्की भी की।

एसडीएम को जबरन गाड़ी से उतारा 
उप जिलाधिकारी की गाड़ी के आगे ईंट लगाकर रास्ता रोक दिया और उन्हें गाड़ी से जबरन नीचे उतार लिया। गुप्ता ने बताया कि दबंगों के हमले में नायब तहसीलदार अनुश्री त्रिपाठी, लेखपाल सिराज सहित राजस्व टीम के कई सदस्यों को चोटें आईं। वहीं, शिकायतकर्ता भोलानाथ सिंह भी घायल हो गया। अपर पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि मिली शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर पांच आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights