बिहार के बेगूसराय में बीते शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी समृद्धि यात्रा के दौरान आए। उन्होंने करीब 376 करोड़ रुपये की कई विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसी दौरान उनका एक बयान और व्यवहार चर्चा का विषय बन गया।

“पहले पूरी बात सुनिए, फिर जाइए”
कार्यक्रम के दौरान कुछ महिलाएं बीच में ही उठकर जाने लगीं। यह देखकर मुख्यमंत्री ने तुरंत उन्हें संबोधित किया और कहा, “अरे, कहां जा रही हैं? क्या हम कार्यक्रम बंद कर दें? पहले पूरी बात सुनिए, फिर जाइए।” उनका यह अंदाज वहां मौजूद लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच गया। भाषण समाप्त होने के बाद नीतीश कुमार ने लोगों से कहा, “जरा एक मिनट रुकिए।” इसके बाद वे उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पास गए, उनका हाथ थामा और दोनों ने मिलकर जनता को अभिवादन किया।

मुख्यमंत्री के इस व्यवहार को लेकर लोगों में चर्चा तेज 
इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के इस व्यवहार को लेकर लोगों में अलग-अलग तरह की चर्चाएं होने लगीं। कुछ लोग इसे सम्राट चौधरी के प्रति उनके स्नेह के रूप में देख रहे थे, तो कुछ लोग इसे भविष्य की राजनीति से जोड़कर कयास लगाने लगे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights