अमेरिका-इजराइल के संयुक्त हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू की ओर से प्रतिक्रिया आई है. जेडीयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि जिस तरह से ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई उनके परिजन और उनके साथ रहने वाले लोगों की जिस तरह दुर्दांत तरीके से हत्या हुई अमेरिका और इजराइल हमला कर रहे हैं, तो ईरान भी ताबड़तोड़ हमला कर रहा है. ऐसे में पक्ष या विपक्ष का सवाल नहीं है, बल्कि यह मानवता की रक्षा का सवाल है.”

‘दुनिया के सभी शांतिकामी लोगों को एकजुट होना चाहिए’

जेडीयू नेता नीरज कुमार ने कहा, “मध्य पूर्व में हिंसा केवल हमारे देश के लिए ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय है. अमेरिका, इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए हमले और उसकी जवाबी कार्रवाई ने सारी दुनिया को चिंता में डाल दिया है. अबू धाबी जैसी विभिन्न जगहों पर बिहार के लोग प्रवास करते हैं… दुनिया के सभी शांतिकामी लोगों को एकजुट होना चाहिए.”

पटना, बिहार: JD(U) प्रवक्ता नीरज कुमार ने अमेरिका-इजराइल के संयुक्त हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर कहा, “जिस तरह से ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई उनके परिजन और उनके साथ रहने वाले लोगों की जिस तरह दुर्दांत तरीके से हत्या हुई अमेरिका और इज़राइल हमला… pic.twitter.com/ypd4CwdfoH

— IANS Hindi (@IANSKhabar) March 2, 2026

एसआईआर के विरोध पर क्या बोले नीरज कुमार?

दूसरी ओर नीरज कुमार ने एसआईआर पर भी रिएक्शन दिया. उन्होंने कहा, “जो जनहित के मुद्दे पर गंभीर नहीं रहते हैं, वही SIR का मुद्दा उठाते हैं. हाल ही में हुए बिहार विधानसभा चुनाव में SIR एक मुद्दा बन गया था और जनता की अदालत में हार गए. सच यह है कि यह चुनाव आयोग का कार्य क्षेत्र है. चुनाव आयोग ने इसके पहले भी SIR किया है तो कभी बहस का विषय नहीं बना…”

यह चुप्पी बहुत शोर मचा रही: सांसद मनोज झा

उधर आरजेडी सांसद मनोज झा ने कहा, “राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं. विदेश नीति देश की होती है. देश में कई सरकारें रही हैं… मैं जो चुप्पी देख रहा हूं तो यह चुप्पी बहुत शोर मचा रही है… यह मध्य युगीन बर्बरता का युग है… यहां कम से कम भारत का पक्ष जाना चाहिए था कि हम इस तरह की चीजों की निंदा करते हैं लेकिन यहां पूर्ण रूप से शांति है…” उन्होंने आगे कहा, “भू-राजनीति बहुत तेजी से बदल रही है… हमें अपना कदम अपनी ऐतिहासिक विरासत के हिसाब से रखना चाहिए… मैं बहुत दुख व्यक्त कर रहा हूं…”

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में ‘चीफ कॉपी एडिटर’ के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights