अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि भारत और अमेरिका ‘‘मिलकर काम करते हुए’’ आज की आधुनिक चुनौतियों का सामना करेंगे और दोनों देशों के लिए एक उज्जवल भविष्य सुनिश्चित करेंगे।

उन्होंने नई दिल्ली और वाशिंगटन के बीच ‘‘ऐतिहासिक संबंधों’’ को ‘‘महत्वपूर्ण और दूरगामी’’ बताया।

रुबियो ने शुक्रवार को भारत के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अमेरिका की ओर से भारत के लोगों को बधाई और हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

रुबियो ने अपने संदेश में कहा, ‘‘दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र और दुनिया के सबसे पुराने लोकतंत्र के बीच ऐतिहासिक संबंध महत्वपूर्ण और दूरगामी हैं। साथ मिलकर काम करते हुए, अमेरिका और भारत आज की आधुनिक चुनौतियों का सामना करेंगे और दोनों देशों के लिए एक उज्जवल भविष्य सुनिश्चित करेंगे।’’

उन्होंने कहा कि दोनों देश “अधिक शांतिपूर्ण, समृद्ध और सुरक्षित हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए हमारे साझा दृष्टिकोण” से एकजुट हैं और भारत और अमेरिका के बीच साझेदारी उद्योगों तक फैली हुई है, नवाचार को बढ़ावा देती है, महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकियों की सीमाओं को आगे बढ़ाती है, और अंतरिक्ष तक फैली हुई है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights