राम मंदिर भगवान रामलला को विराजमान कराए जाने के साथ दूर-दराज से आने वाले भक्तों को सुगम दर्शन कराए जाने की तैयारी शुरू कर दी गई। लेकिन उसके पहले जनवरी 2024 में मकर संक्रांति के बाद देश की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा मंदिर का भव्य उद्घाटन और भगवान की प्राण प्रतिष्ठा कराया जाएगा इसके लिए मंदिर सहित राम जन्मभूमि परिसर की व्यवस्थाओं को अंतिम स्वरूप जाने का कार्य भी शुरू कर दिया है। माना जा रहा है कि अक्टूबर माह के बाद राम जन्मभूमि परिसर में आधुनिक सुरक्षा व्यवस्था के तहत दर्शन मार्ग में ही बदलाव हो जाएगा।
राम मंदिर में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को जन्मभूमि पथ से सीधे परिसर के अंदर प्रवेश मिलेगा। आगामी जनवरी 2024 रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के बाद श्रद्धालु राम मंदिर तक जा सके। इसके लिए जन्मभूमि पथ को सीधे राम मंदिर तक जोड़ा जाएगा। लेकिन इसके साथ परिसर की सुरक्षा को भी अहम माना जा रहा है इसके लिए इस पथ पर एक्स रे मशीन सहित अलग-अलग स्थानों पर कई चेकिंग पॉइंट भी होंगे।
बीते दिनों सीबीआरआई डीजी द्वारा सुरक्षा के मानकों को नए सिरे से तैनात किए जाने की योजना को स्वीकृति दे दी है। मिली जानकारी के मुताबिक इन योजनाओं के तहत राम जन्म भूमि मंदिर की सुरक्षा की जानी है। आधुनिक उपकरण सहित मेन पावर राम जन्मभूमि परिसर के चारों तरफ तैनात किए जाने के साथ मंदिर परिसर में 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। तो वही वॉच टावर और ड्रोन कैमरे के माध्यम से परिसर की दूर-दूर तक निगाह बंदी होगी।
राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के मुताबिक यात्रियों की सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। लेकिन परिसर की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं होगा इसके लिए सुरक्षा अधिकारी पूरा इंतजाम कर रहे हैं कुछ दिनों बाद राम मंदिर के दर्शन मार्ग में बदलाव किए जाएंगे उसके पहले सुरक्षा व्यवस्थाओं को भी तैयार कर लिया जाएगा।
